यूनिकोड क्या है ? Unicode Kya Hai ?
यूनीकोड एक अंतरराष्ट्रीय कैरेक्टर-एन्कोडिंग मानक है, जिसमें विश्व की विभिन्न भाषाओं और लिपियों के प्रत्येक वर्ण को एक विशिष्ट कोड प्रदान किया जाता है। इसके कारण हिंदी सहित अनेक भाषाओं में लिखी गई सामग्री को विभिन्न कंप्यूटर, मोबाइल, सॉफ्टवेयर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सही रूप में प्रदर्शित और साझा किया जा सकता है।